मोदी सरकार के 12 साल का भव्य उत्सव, महिला शक्ति ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

कोरबा 12 जून। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन के सफल कार्यकाल एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्साह, रचनात्मकता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली संदेश दिया। भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर, कोरबा में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Spread the word