पुलिस पर लगाया प्रताडना का आरोप, आत्महत्या की धमकी देकर युवक चढ़ा पानी की टंकी में

कोरबा 11 जून। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में उस समय हडकंप मच गया, जब एक युवक गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक ने पुलिस पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने हरदीबाजार थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मंगलवार को उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकडकर थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और प्रताडित किया गया। नाराज रफीक मोहम्मद गुरुवार सुबह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया। तेज बारिश के बीच भी वह टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं था और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताते हुए न्याय की मांग कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। वहीं मामले में हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित करने की गतिविधियों में शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकडकर धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की थी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी के खिलाफ जुए से संबंधित शिकायत थी तो भी उसके साथ कथित रूप से लाठी और बेल्ट से मारपीट करना उचित नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर नए तहसीलदार विमल खांडेकर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ग्रामीणों और परिजनों की मदद से रफीक मोहम्मद को समझाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन युवा पानी के टंकी पर अभी भी मौजूद हैं। अधिकारियों द्वारा उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी थी।

Spread the word