कोरबा विशेषः संक्षिप्त समाचार

रोजगार मेला 17 जून को
कोरबा 10 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। जिसमें नियोजक – सतरेंगा महिला फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड कोरबा, परिश्रम ह्यमन रिसोर्स गुड़गांव, द रॉयल हण्टर कोरबा, अहुआ मोबाईल इंडिया प्राईवेट लिमि0 रायपुर, आईसेक्ट कोरबा, और लाईफ इंश्योरेंस कॉपोरेशन ऑफ इंडिया कोरबा द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सी.ई.ओ. सतरेंगा एफ.पी.ओ. -01, एकाउंटेंट – 01, मीटर इंस्टॉलेशन – 300, पिकर पैकर – 200, डॉग हेण्डलर- 10, असिस्टेंट डॉग हेण्डलर, टीम लीडर – 02 टैरीटरी सेल्स मैनेजर- 01, वीवो ब्रांड प्रमोटर – 15, कैशियर-02, कम्प्यूटर ऑपरेटर- 02, टेलीकॉलर- 02, सिविल इंजीनियर – 01, एकाउंटेंट – 02, बीमा सखी-50, बीमा एजेन्ट, योग्यता – स्नातक, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से 25,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।
………………
माह जून में किसानवाणी कार्यक्रम के प्रसारण की तिथि तय
कोरबा 10 जून 2026/ आकाशवाणी बिलासपुर से माह जून में प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम की तिथि तय की गई है। प्रसारण का समय रात्रि 7.30 बजे से 08 बजे तक है।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 जून को फोनईन कार्यक्रम-धान फसल में नीलहरित काई एवं भूरा खाद का उपयोग, 12 जून- फोनईन कार्यक्रम – जैविक खेती की आवश्यकता एवं संभावनाएं, 13 जून- खरीफ मौसम में उन्नत चारा प्रबंधन तकनीक, 14 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 15 जून- धान उत्पादन की विधियां एवं छिटकाव पद्धति से लाख, 16 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 17 जून- सफल कृषक से भेंट, 18 जून- फोनईन कार्यक्रम-खरीफ मौसम में धान बीजोत्पादन तकनीक, 19 जून- फोनईन कार्यक्रम- खरीफ मौसम में दलहन तिलहन बीजोत्पादन तकनीक, 20 जून उद्यान विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाएं, 21 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 22 जून आयल पाम की खेती किसानों के लिए लाभकारी, 23 जून- ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘, 24 जून- सफल महिला कृषक से भेंट, 25 जून- फोनईन कार्यक्रम- बरसात पूर्व पशुओं को प्रबंधात्मक टीककरण 26 जून- फोनईन कार्यक्रम- पशु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, 27 जून- खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती अपनाना, 28 जून- ग्रामसभा-आपमन के गीत, 29 जून- तसर कोसा कृमि पालन और 30 जून को ‘‘किसान वाणी गॉंव म‘‘कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा।
……………..
नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को
कोरबा 10 जून 2026/ नीट-यूजी 2026 परीक्षा 21 जून दिन रविवार को अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक कोरबा जिला अन्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी।जिसमें कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी किया गया है।
…………….
समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक
कोरबा 10 जून 2026/ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उतरदा द्वारा किसानों को खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। समिति प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि समिति में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
समिति के अनुसार खरीफ सत्र 2026-27 के लिए शासन की मंशानुरूप मानसून से पहले ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खाद का भंडारण और वितरण कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में समिति के पास कुल 2800 बोरी उर्वरक का भंडारण किया गया, जिसमें यूरिया 1400 बोरी, सुपर फॉस्फेट 700 बोरी, पोटाश 200 बोरी एवं डीएपी 500 बोरी शामिल हैं। इनमें से अब तक 2290 बोरी खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। जिसमें 925 बोरी यूरिया, 700 बोरी सुपर फॉस्फेट, 162 बोरी पोटाश तथा 500 बोरी डीएपी का वितरण किसानों के बीच किया गया है।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि खाद वितरण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने भी समिति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खाद का वितरण क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा है और पात्र किसानों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
समिति प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा खाद प्राप्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति से संपर्क करें। समिति ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र किसानों को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
