दिल्ली पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और दाउद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े 8 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी दिल्ली और मुंबई समेत बड़े शहरों को दहलाने की साचिश रच रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के अलावा एक नेपाल का नागरिक भी शामिल है। इन लोगों के पास से पाकिस्तान की ऑर्डनेंस फैक्टरी में बने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए है। इनमें चार ग्रेनेड भी शामिल है।

जांच एजेंसी द्वारा, हथियारों और विस्फोटकों की यह खेप कहां से डिलीवर हुई थी, देश के भीतर इनके और कौन-कौन से साथी छिपे है? इसके अलावा, सीमा पार मौजूद विदेशी आकाओं की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

दाऊद का करीबी डोला नेटवर्क की भी चर्चा

इस बड़े भंडाफोड़ से एक माह पहले भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को डी-कंपनी नेटवर्क के बेहद करीबी मोहम्मद सलीम डोला को तुर्की से डिपोर्ट कराकर भारत लाया गया था। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि इस नए मॉड्यूल के तार सलीम डोला के पुराने नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों के बाद आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले सुराग हाथ लग सकते हैं।

ऐसे हुआ खुलासा : दिल्ली में करनी थी हत्या

दिल्ली पुलिस ने शूटर उत्तर प्रदेश निवासी विजय को पुणे से गिरफ्तार किया था। उसकी सूचना पर साहिबगंज से नीतिश पासवान को पकड़ा। पता चला कि ये लोग शहजाद भट्टी भट्ठी से से जुड़े हैं, जो धमाकों की रच रहे थे। इनसे जानकारी मिलने के बाद मुंबई से तौकीर रिजवान अहमद व साजिद महबूब, पंजाब से हरविंदर, गगनदीप व मनजीत को गिरफ्तार किया। पंजाब में पकड़े आतंकियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में एक सुरक्षा कर्मी की हत्या करनी थी। वहीं नेपाली नागरिक लांबा अजग को भी पकड़ा गया है।

चार हैंडलरों के नाम आए सामने

इनसे पूछताछ में कभी छोटा राजन पर हमला करने वाले मुन्ना जगाड़ा का नाम सामने आया। ये सभी उसके संपर्क में था। मुन्ना ने नेपाली नागरिक लांबा अनग को दिल्ली भेजा, जो इनकी आर्थिक मदद कर रहा था। फिलहाल जगाड़ा कराची में है। इस मामले में चार हैंडलर मुन्ना जिगाड़ा, दिलावर खान, शहजाद भट्टी व आमिर का नाम सामने आया है।

Spread the word