डीके शिवकुमार की अगली चुनौती: 2 साल के भीतर बदलना होगा 4 दशक पुराना ट्रेंड, हर बार हो जाता है सत्ता परिवर्तन

नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री बदलने का बड़ा फैसला किया है। सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस ने यह कदम दो साल बाद होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर उठाया है।
क्या है 4 दशक पुरानी चुनौती?
कर्नाटक की राजनीति में पिछले चार दशकों से एक अनोखा ट्रेंड रहा है- यहां कोई भी मौजूदा सरकार दोबारा चुनकर सत्ता में नहीं आई है। साल 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद सिद्दरमैया भी अगले चुनावों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं दिला पाए थे। ऐसे में डीके शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी परीक्षा सिर्फ दो साल के भीतर इस 40 साल पुराने राजनीतिक इतिहास को पलटने की होगी।
