एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। South Eastern Coalfields Limited के बलगी सबस्टेशन में हुई केबल लूट और चोरी की गंभीर घटना का बांकीमोंगरा पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अपचारी बालक को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
रात में घुसकर की थी लूट और मारपीट
जानकारी के अनुसार, जेटीपारा निवासी संजय कुमार लहरे ने थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात करीब 1:30 बजे कुछ आरोपी एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में जबरन घुस आए।
आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देते हुए पाइप, एंगल और करीब 100 मीटर केबल लूट लिया। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Siddharth Tiwari के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक और थाना प्रभारी चमन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी और एक अपचारी बालक को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
आरोपी और जब्त वाहन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 7092 जब्त की है।
