पद्मिनी एकादशी कल, श्याम मंदिर में होंगे अनुष्ठान

कोरबा 26 मई। पद्मिनी एकादशी पर स्थानीय श्याम मंदिर में अनुष्ठान किए जाएंगे। यह सिलसिला प्रातः 5 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि तक चलेगा। मंदिर समिति सहित भक्तों में इसे लेकर उत्साह है। ज्येष्ठ महीने की पद्मिनी एकादशी को कमला ग्यारस के नाम से भी पहचान मिली हुई है। इसकी अपनी मान्यताएं हैं।
पौराणिक ग्रंथों में इस अवसर पर व्रत करने के कई लाभ बताए गए हैं। आस्थावान वर्ग प्राचीन मूल्यों के साथ जुड़ा हुआ है इसलिए वह वर्ष के सभी एकादशियों पर उपवास करने के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करता है। श्याम मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि बीते लंबे समय से श्याम बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। जो लोग खाटू दरबार नहीं पहुंच पाते उन्होंने अपने लिए बाबा के इस मंदिर को बेहतर विकल्प मान लिया है।
