अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश का खुलासा, एक गिरफ्तार

वाशिंगटन, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए एक इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि 32 वर्षीय मो. बाकर साद दाउद अल-सादी को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से ट्रेनिंग मिली हुई थी। आरोपी ने इवांका ट्रंप को मारने की कसम खाई थी, उसके पास से इवांका के फ्लोरिडा के घर का नक्शा भी मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाकर ने छह साल पहले अमरीकी हमले में मारे गए ईरान की कुस फोर्स के मुखिया कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई थी।

ईरान ने कहा-अमरीका को भारी कीमत चुकानी होगीः ईरानी वार्ताकार गालिबाफ ने दोबारा युद्ध शुरू करने पर अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गलती करने पर पहले से कहीं ज्यादा कड़ा जवाब अमरीका को झेलना पड़ेगा। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप भी अपना वीकेंड प्लान छोड़ कर वापस वाशिंगटन लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अमरीका दोबारा ईरान पर हमला कर सकता है।

दोबारा युद्ध शुरू होने की आशंका को देखते हुए यूएई, सऊदी अरब और कतर ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से सैन्य कार्रवाई से बचने की अपील की है।

ईरानी राष्ट्रपति से मिले आसिम मुनीर

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकत की। इस दौरान समझौते का रास्ता बनाने को लेकर अहम बैठक हुई। दोनों पक्षों ने तनाव कम करने को लेकर चर्चा की। हालांकि अमरीका के साथ समझौते को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं हुई है।

Spread the word