प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध मजबूत हैं: मार्को रूबियो

नई दिल्ली. भारत दौरे पर आए अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध मजबूत है और वह औपचारिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक सोच पर आधारित है। भारत-अमरीका के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। अमरीका की हिंद-प्रशांत रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण आधार भारत से संबंध है।
अमरीका भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार है। रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात व अमरीकी दूतावास में हुए कार्यक्रम में यह बातें कही। एक घंटे चली मुलाकात में रूबियो ने मोदी को रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार-निवेश, कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। पश्चिम एशिया की स्थिति व अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक विषयों पर अमरीकी दृष्टिकोण साझा किया।
इस दौरान मोदी नें शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षो के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया। रूबियो ने पीएम से कहा कि अमरीका ईरान को वैश्विक ऊर्जा बाजार को ‘बंधक’ नहीं बनाने देगा।
बैठक में ये भी हुए शामिल :
मोदी-रूबियो मुलाकात के दौरान भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा अमरीका की ओर से राजदूत सर्जियो गोर मौजूद रहे। गोर ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टरों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा हुई।
कोलकाता में मदर हाउस का दौरा
कियाः विदेश मंत्री बनने के बाद पहले भारत दौरे में पत्नी जेनेट के साथ रूबियो सीधे कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने मदर टेरेसा के ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा किया।
4 दिवसीय दौरे में जयपुर भी जाएंगे
चार दिवसीय दौरे पर आए रूबियो रविवार को विदेश मंत्री जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह आगरा व अजमेर जाएंगे। दौरे के आखिरी दिन क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों संग बैठक करेंगे।
भलाई का काम जारी रखेंगे
मरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने अ भारत-अमरीका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति, क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारत व अमरीका दुनिया की भलाई के लिए काम करना जारी रखेंगे।—पीएम नरेंद्र मोदी
मोदी को सौंपा ट्रंप का न्योता, अगले माह भेंट की उम्मीद
रूबियो ने ट्रंप की ओर से मोदी को वाइट हाउस आने का निमंत्रण-पत्र सौंपा। मोदी ने इसके लिए ट्रंप को धन्यवाद कहा। रूबियो ने उम्मीद जताई कि अगले माह मियामी में जी-20 व जी-7 सम्मेलन में मोदी-ट्रंप मुलाकात हो सकती है।
