टी.एस. सिंहदेव का 24-25 मई को कोरबा-कटघोरा दौरा, आदिवासी अधिकारों पर होगा संवाद

कोरबा । कोरबा और कटघोरा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 एवं 25 मई 2026 को प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आदिवासी अधिकार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।

24 मई को कटघोरा में महासम्मेलन में शामिल होंगे

प्रवास के पहले दिन वे अंबिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत मड़ई अंतर्गत ग्राम बुका में आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

Spread the word