अमेरिका: “हम भारत को उतना तेल और गैस बेचना चाहते हैं, जितना वे खरीदना चाहें..”

वॉशिंगटन. “हम भारत को उतना तेल और गैस बेचना चाहते है, जितना वे खरीदना चाहें।” यह बड़ा बयान अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार (23 मई) से शुरू हो रहे अपने चार दिवसीय भारत दौरे से ठीक पहले दिया है। रूबियो ने मियामी में पत्रकारों से कहा कि अमरीका अपने रिकॉर्ड उत्पादन के बूते भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वेनेजुएला की राष्ट्रपति भी आ रही हैं भारत
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच भारत के कूटनीतिक रुख की सराहना करते हुए रूबियों ने कहा कि अमरीका के अलावा वेनेजुएला के तेल से भी भारत के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं। रुबियो ने दावा किया कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भी अगले हफ्ते भारत आ रही है। 26 मई तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान रूबियो नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर जाएंगे। यात्रा के दौरान वे ‘क्वाड’ देशों के मंत्रियों के साथ रणनीतिक बैठक भी करेंगे।
