टीआई की पहल पर चार जगह लगाए रंबल ब्रेकर

कोरबा 21 मई। आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने कटघोरा में शासकीय हाई स्कूल अस्पताल सहित चार पॉइंट पर रम्बल ब्रेकर लगा दिए।

थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की पहल पर इस काम को किया गया। बार-बार हो रही घटना और जोखिम बने रहने की संभावना को लेकर पुलिस ने इस बारे में पत्र के जरिए लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया था। अंतिम पत्र के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग में विषय को गंभीरता से लिया। इसके अंतर्गत डेंजरस जोन में रंबल ब्रेकर की व्यवस्था की गई।

इसका उद्देश्य वाहन चालकों को सतर्क करना है और स्पीड लिमिट के प्रति जागरूक करना है। बताया गया कि जहां पर रंबल ब्रेकर लगाए गए हैं उस दिशा में दोनों तरफ संकेतक भी लगाए जाएंगे, जिससे कि आगे की स्थिति की जानकारी हो सके।

Spread the word