आजम खान को कोर्ट ने सुनाई दो साल कैद की सजा

लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके विवादित बयान को लेकर दोषी ठहराते हुए उन्हें 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि कोर्ट ने आजम खान ने चुनावी जनसभा के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि सब डटे रहो, यह कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो। यह तनखैया है और तनखैयों से नहीं डरते। देखे हैं कई मायावती के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रूमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं। उन्हीं से गठबंधन है, उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा इनसे, अल्लाह ने चाहा तो।

आजम खान के इस बयान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आरोप था कि चुनावी मंच से दिए गए बयान से प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंची और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। इसके बाद भोट थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Spread the word