जमीन खोदकर केबल की चोरी, 6 आरोपीगण गिरफ्तार, अन्य की तलाश

कोरबा 07 मई। निर्माणाधीन रेलवे लाइन से जमीन खोद कर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में टीम ने प्रकरण में 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनसे चोरी का केबल एवं 5000 रुपये नगद रकम जप्त किया गया है।
मामले का प्रार्थी गोपाल, भारत रेल आटोमिशन प्राईवेट कम्पनी में सुपरर्वाजर का कार्य करता है। ब्लाक केबिन 03 दीपका में न्यू रेल्वे लाईन में केबल बिछाने का काम चल रहा है जिसमें जमीन के अंदर कॉपर का केबल लगभग 02 किमी में 03.04.2026 को बिछाया गया था जिसे दिनांक 15.04.2026 सुबह 10 बजे जाकर देखे तो जमीन को खोदकर कॉपर केबल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया,पाया गया। चोरी गए कॉपर तार का वजन लगभग 200 किलोग्राम व कीमत लगभग 90,000/- रूपये है। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारी साईड इंजिनियर अनिल सिंह सहित अन्य को बताया व निर्देश पर दीपका थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराया। गोपाल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू किया गया।
एसपी के मार्गदर्शम में मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपका पुलिस द्वारा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
- शत्रुघ्न रोहिदास, पिता इंद्रलाल रोहिदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
- परदेसी रोहिदास, पिता रामलाल रोहिदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईपाली,दीपका, जिला कोरबा।
- बैसाखू रोहिदास, पिता परशुराम रोहिदास, उम्र 50 वर्ष,निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
- अनुज महिलांगे, पिता शोभाराम महिलांगे, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोबरघोरा,दीपका, जिला कोरबा।
- शनीराम अगरिया,पिता बहोरन सिंह अगरिया,उम्र 45 वर्ष,निवासी कसाईपाली,दीपका, जिला कोरबा।
- राकेश रोहिदास, पिता हीराराम रोहिदास, उम्र 18 वर्ष,निवासी कसाईपाली, दीपका, जिला कोरबा।
कोरबा पुलिस की अपीलः-
रेलवे संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
