नाटो देशों पर बिफरे ट्रंप: जर्मनी से 5000 सैनिक वापस होंगे अमेरिका

वाशिंगटन. ईरान युद्ध में अमरीका को नाटो देशों से कोई सहयोग नहीं मिला तो ट्रंप अब बिफर पड़े हैं। अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जर्मनी से अपने 5000 सैनिकों को कम करने का निर्णय लिया है। अभी जर्मनी के अलग-अलग बेसों पर 34,547 हजार अमरीकी सैनिक तैनात है। रक्षा मामलों के जानकार अमरीका के इस कदम को नाटो के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। यूरोपीय देशों- खासकर यूके, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी के प्रमुखों ने खुद को युद्ध से दूर रखने का साफ संदेश दिया। ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही उनका रुख यूरोप से अपनी सेना का हटाने का रहा था। अब अमरीका फर्स्ट को प्राथमिकता देते हुए ट्रंप प्रशासन अपने संसाधनों को यूरोप से कम करता चाहता है। 42 यूरोपीय देशों में अमरीका के 65 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात है। जर्मनी के बाद इटली से भी अमरीका अपने सैनिकों की तैनाती को कम कर सकता है।

अमरीका के बाहर सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना

जर्मनी का रामस्टीन एयरबेस अमरीका के लिए यूरोप और पश्चिम एशिया के साथ ही अफ्रीका के ऑपरेशंस का केंद्र है। इसे अमरीका के बाद यूएस फोर्सेस का सबसे बड़ा बेस माना जाता है। यूरोप और अफ्रीका कमांड का मुख्यालय यहीं स्थित है। सैनिक कम करने से नाटो को संदेश है कि यूरोप अपनी सुरक्षा खुद ही संभाले।

Spread the word