ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत गाडियों से निकाली ब्लैक फिल्म

कोरबा 30 अपै्रल। कई प्रकार की घटना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी तरह की गाडियों में ब्लैक फिल्म के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद मनमानी जारी है। कोरबा में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कई गाडियों से ब्लैक फिल्म निकालने के साथ हेकड़ी भी निकाल दी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस नियम पालन कराने को लेकर लगातार काम कर रही है।
विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मैदानी अमले ने कई बिंदु पर अपनीउपस्थिति दर्ज करने के साथ कार्रवाई की। बताया गया कि दौरान कई चार पहिया गाडियां नजर में आई जिनमें अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने फौरन ऐसी गाडियों को रुकवाया और मौके पर ही कार्रवाई करते हुए उनके शीशे में लगी ब्लैक फिल्म को बाहर किया। चालकों पर नियम के तहत कार्रवाई की गई और पेनाल्टी वसूल की गई। जानकारी मिली है कि ड्रंक एंड ड्राइव सहित अलग-अलग तरह से नियमों की अनदेखी करने के मामलों में एक्शन लिया जा रहा है।
