AAP के पूर्व नेता संदीप पाठक के BJP में जाने पर बवाल, गांव में घर का घेराव, दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे

मुंगेली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता रहे संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। मुंगेली जिले के उनके पैतृक गांव बटहा में AAP कार्यकर्ताओं ने उनके निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रदर्शनकारियों ने संदीप पाठक पर “धोखाधड़ी” और “अवसरवाद” के आरोप लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके रणनीतिकार की छवि पर तंज कसते हुए टिप्पणी भी की।

AAP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। उल्लेखनीय है कि संदीप पाठक को पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता था और पंजाब में AAP की सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
