महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री का महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

कोरबा 18 अप्रैल। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर कोरबा जिला अध्यक्षद्वय कुसुम द्विवेदी एवं प्रभा तंवर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा हैं की ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास स्थापित डॉ. भीम राव राम अंबेडकर प्रतिमा के सामने महिला कांग्रेस की जिला शहर और ग्रामीण के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटी गई साडियों में कथित गड़बड़ी और खराब गुणवत्ता को लेकर महिला कांग्रेस ने राज्य की विभागीय मंत्री के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झुमाझटकी की स्थिति भी बनी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा साड़ी वितरण में भारी अनिमियतताएं हुई है और गुणवत्ता में भी कमी देखा गया है। जो प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का अपमान है। विभाग एवं विभागीय मंत्री को प्रदेश भर की महिलाओं से माफी मांगते हुए गुणवत्तायुक्त साडियां देने का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अजा. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे (पार्षद) ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, डॉ. रामगोपाल यादव, शांता मंडावे, रवि खुंटे, हिमांशु सिंह, रामकुमार राठौर, जवाहर निर्मलकर, रमेश वर्मा सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संजू पैकरा, हरनारायण राठौर, सी.के. पाण्डेय, संतोषी पाटले, त्रिवेणी, सुनीता तिग्गा, सीमा उपाध्याय, समसुद्दीन, रज्जाक खान, आकाश प्रजापति, अवधेश लाठिया, मीरा सिंह, शकीला बेगम, प्रमिला, हमीदुन, अनिल सिंह, पवन चौहान, राजेश श्रीवास, नजामुद्दीन, जीवन कंवर, नंद कुमार, चंद्रवती साहु, गौतम सिह, महेत्?तरीन बाई सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
