एनकेएम लायंस का भव्य आयोजनः अनाथालय लोकार्पण के साथ “लायंस गौरव सम्मान समारोह”, केदारनाथ अग्रवाल होंगे सम्मानित

कोरबा 18 अप्रैल। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी, कोरबा में 19 अप्रैल 2026 को एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एन.के.एम. लायंस अनाथालय एवं बाल विकास केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही विद्यालय के 10वें स्थापना दिवस पर “एनकेएम लायंस गौरव सम्मान समारोह” भी आयोजित होगा।
इस विशेष आयोजन में मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा। लायंस क्लब द्वारा यह सम्मान उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल करेंगे, जबकि आयोजन में प्रदेश के कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशिल्या देवी साय, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं लायंस लीडर्स की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में महिलाओं, लायंस लीडर्स, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय स्टाफ, ग्राम सरपंच एवं पंचों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही नवप्रवेशित छात्रों को पुस्तक एवं गणवेश वितरण भी किया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल बताते हुए सभी नागरिकों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया है। यह आयोजन न केवल सामाजिक सरोकारों को मजबूती देगा, बल्कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की सक्रिय भूमिका को भी उजागर करेगा।
