IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान टकराए

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। घटना करीब दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अकासा एयर का विमान हैदराबाद जाने के लिए पार्किंग एरिया में खड़ा था। उसी दौरान लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा विमान के पिछले हिस्से में जा घुसा।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों विमानों में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

दोनों विमान ग्राउंड, जांच शुरू

हादसे के बाद दोनों विमानों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है और उन्हें अगली उड़ानों के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the word