विधायक मरकाम ने किया गांवों में विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा 13 अपै्रल। कोरबा जिलान्तर्गत पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को गति देते हुए अनेक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से श्रीफल तोडकर और पूजन के साथ हुई।
इस दौरान ग्राम पंचायत बनाखेता, बरभाठा, घुमानीडांड, लैंगा और शैला में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत अमलीकुंडा में पुलिया निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई, ग्राम सिरकी में निर्मित मंच का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम, जिला महामंत्री ललित कुमार ऊईके, ब्लॉक अध्यक्ष दीनू आयम, विधायक प्रतिनिधि तापस मार्को, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश पोया, ब्लॉक प्रचार मंत्री परशराम कुशरो, बिनोद आम, शिव कुमार श्याम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा स्थानीय पंच, सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों की सहभागिता रही। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
