चोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, गैस सिलेंडर, होम थियेटर और अन्य सामान जब्त

कोरबा 09 अपै्रल। सीएसईबी पुलिस ने मेहनत मशक्कत करते हुए कोरबा के चारपारा कोहडिया इलाके में दबिश देते हुए चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बालिग और दो नाबालिग हैं। उन्होंने अपने ही पड़ोस में कीमती सामानों की चोरी की थी।
आरोपियों में राहुल चौहान और उसके दो अभिन्न सहयोगी शामिल है। ये चारपारा कोहडिया में रहते हैं। पिछले दिनों इस गिरोह ने अपने शौक पूरा करने के लिए कई घरों को निशाना बनाया। मौके से नगदी रकम, बर्तन, होम थियेटर और अन्य सामान की चोरी की गई थी। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डाल दी गई। इसमें संबंधित चेहरों का विशलेषण करने के साथ आगे की पड़ताल की गई थी। मामले में काम करने के बाद चोर गिरोह का पता चला। उनके ठिकाने से यह सामान जप्त हुआ है। पकड़ें गए राहुल और उसके साथियों ने बताया कि जो रूपए मिले उसे अपने शौक पूरा करने में खर्च कर दिया गया है। राहुल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। दो अन्य को बाल संप्रेक्षणगृह भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
