एसी कॉपर चोरी मामले में कोतवाली पुलिस का एक्शन, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का किया खुलासा

कोरबा 05 अप्रैल। शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों से लगातार हो रही एसी के कॉपर वायर चोरी की वारदातों पर आखिरकार कोतवाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया है, जबकि जांच अब कबाड़ी कनेक्शन तक पहुंच गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक साहू, वसीम मेमन और रमेश साहू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी देर रात दुकानों को निशाना बनाकर ।ब् के कॉपर वायर निकालते थे और उन्हें ठिकाने लगाते थे। पूछताछ में सामने आया है कि चोरी किए गए कॉपर वायर का लिंक राताखार के एक चर्चित कबाड़ी से जुड़ रहा है। शुरुआती जानकारी में राजेश नाम के कबाड़ी का नाम सामने आया है, जिससे इन आरोपियों के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस इस एंगल पर अभी गहराई से जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर वायर भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने शहर के किन-किन इलाकों में वारदात को ंजाम दिया है और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ।ब् के कॉपर वायर चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे व्यापारी वर्ग में नाराजगी थी। पुलिस ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाई और आखिरकार गिरोह तक पहुंच गई।।फिलहाल पुलिस मामले की सूक्ष्म जांच कर रही है और कबाड़ी नेटवर्क की भूमिका को भी खंगाल रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Spread the word