3 दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोल इंडिया के चेयरमैन, कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का किया दौरा, आगामी रणनीति पर अधिकारियों से की चर्चा

कोरबा 04 अपै्रल। कोयला उत्पादन के सबसे बड़े गढ़ कोरबा में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। पहले ही दिन उनका फोकस सीधे देश के सबसे बड़े ओपनकास्ट प्रोजेक्ट कुसमुंडा पर रहा, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

रायपुर से सीधे गेवरा हाउस पहुंचने के बाद चेयरमैन ने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन भी उनके साथ मौजूद रहे। नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का जायजा लेते हुए चेयरमैन ने मौजूदा उत्पादन, टारगेट, परफॉर्मेंस और आने वाले समय की रणनीति पर अधिकारियों से सीधी बात की। दौरे के दौरान उन्होंने छप्डस् पैच पहुंचकर खनन गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएमसी सिस्टम, साइलो उपयोग, कोल डिस्पैच और भविष्य की एवाक्युएशन प्लानिंग को लेकर भी उन्होंने समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर समग्र ऑपरेशन को देखते हुए उन्होंने कई अहम निर्देश दिए।
चेयरमैन के इस हाई-प्रोफाइल निरीक्षण के दौरान एसईसीएल के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार और निदेशक (तकनीकीध्योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र शामिल रहे। सूत्रों की मानें तो इस दौरे को प्रोडक्शन बढ़ाने और सिस्टम को और सख्त करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कुसमुंडा प्रोजेक्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
