एबीवीटीपीएस मड़वा से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षणअभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर 02 अप्रैल 2026– अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से मार्च माह में अधीक्षण अभियंता अमिताभ शुक्ला सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त अधिकारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरएल. ध्रुव, एसडी. द्विवेदी और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रंेस हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
अमिताभ शुक्ला ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 41 साल 4 माह 26 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में 07 नवंबर 1984 को टेक्निकल अप्रेंटिस के तौर पर हुई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता क्रिस्टोफर एक्का, धमेंद्र बंजारे, आरके नायक, एसके तारेंद्र, जेके गायकवाड़, वायके. पाटिये, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी व अभय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
