गेवरा खदान में चालक के साथ मारपीट मामले में ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना

कोरबा 20 मार्च। एसईसीएल गेवरा खदान में चालक बहुरन दास के साथ हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में खदान के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के 50 से अधिक कर्मचारियों ने हाजिरी लगाकर काम पर जाने से इनकार कर दिया और कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने मारपीट में शामिल शिफ्ट डंपर ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इससे खदान के कामकाज पर भी असर पडने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विरोध कर रहे कर्मचारियों ने जीएम गेवरा से मौके पर पहुंचकर बातचीत करने और समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

Spread the word