जीवन को उद्देश्यपरक बनाने हर घर में हो रामायणः अजय दुबे

ग्राम कसियाडीह में अखंड नवधा रामायण प्रारंभ

कोरबा 09 मार्च। ग्राम कसियाडीह में ग्राम वासियों द्वारा अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो कि 6 मार्च से प्रारंभ हुआ। जिसमें आस पास के ग्रामवासी एवं रामायण गायक बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सनातन धर्म के संवाहक हैं। प्रत्येक ग्राम में अखंड नवधा रामायण अनिवार्य रूप से मनाया जाना चाहिए।साथ ही आपने उपस्थित समस्त मातृशक्तियो से आग्रह किया कि प्रत्येक परिवार में रामायण अनिवार्य रूप से रखें।

उन्होंने कहा कि जिनके घर रामायण नहीं है वो उन्हें लाकर देंगें। इस अवसर पर अखंड नवधा रामायण समिति कसियाडीह के छोटेलाल कश्यप एवं समस्त सदस्य, ग्राम वासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। साथ ही हरदी बाजार से रामायण गायक विजय जायसवाल, राम कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

Spread the word