13 साल की मानसिक रूप से कमजोर बालिका से दुष्कर्म, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बालिका के साथ 55 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 7 मार्च की है। पीड़िता की बड़ी मां के अनुसार, वे मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई थीं, जबकि नाबालिग घर पर अकेली थी। शाम को घर लौटने पर बालिका रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति उसे घर के पास स्थित गौशाला में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ **Protection of Children from Sexual Offences Act (पॉक्सो एक्ट) सहित बीएनएस की धारा 64(1) और 65(1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the word