ग्राम पंचायत धतुरा मनरेगा की मजदूरी भुगतान के मामले में विधायक प्रेमचंद पटेल से की मुलाकात-दिया आश्वासन

कोरबा 20 जनवरी। जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत धतुरा मनरेगा की मजदूरी भुगतान के मामले में आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की पिछले 4 महीने से लगातार पैसा को वापस दिलाने की एवं कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में चार बार शिकायत दर्ज कराई गयी, जिसके पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। तत्पश्चात हितग्राहियों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास पर जाकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी को आश्वासन देते हुए तत्काल जनपद पंचायत पाली सीईओ एवं पीओ को फोन कर पैसा वापस दिलाने और कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। विधायक श्री पटेल ने सभी हितग्राही को आश्वासन दिया कि सभी का पैसा जल्द से जल्द मिल जाएगा और दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Spread the word