कोरबा 11 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं एके गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एके गुरुकुल कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय ढेलवाडीह एवं एके कम्प्यूटर्स एजुकेशन हब के छात्र छात्राओं ने अपने विधिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।

विधिक विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हुए जागरुक बनने प्रेरित किया। उन्हें स्वयं जागरूक बन अपने परिवार और मित्रों को भी जागरूक करने प्रोत्साहित किया। एके ग्रुप के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे ने बताया कि समय समय पर संस्थान द्वारा इस तरह की अनुकरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे हमारे विद्यार्थियों को भविष्य में देश जागृत, जागरूक और समर्थ नागरिक बनने में मदद मिलेगी। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्थान के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Spread the word