एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन, नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 जनवरी से

कोरबा । जैन मिलन समिति एवं सकल जैन समाज कोरबा के सौजन्य से बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में एक एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन, नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 से 17 जनवरी तक आयोजित है। जिसमें एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान जोधपुर (राजस्थान) के थैरेपिस्ट डॉक्टर मुकेश चौधरी एवं थैरेपिस्ट डॉक्टर गुरप्रीत सिंह विशेषज्ञ एवं उनकी टीम रहेगी।
जिनके द्वारा बिना औषधि के घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लडप्रेशर, शुगर, गैस, कब्ज, सर्वाइकल दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, पुराना सिरदर्द, साइटिका, आंख, कान, नाक, गले का रोग, लंबाई बढ़ाना, लकवा, मस्सा, बवासीर, डिप्रेशन, मानसिक तनाव हाथ पैरों में झुनझुनी होना आदि अनेक रोगों का इलाज बिना दवाई के द्वारा एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन थेरेपी से किया जाएगा। चिकित्सा शिविर का समय सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं शाम को 4:00 बजे से 8:00 बजे तक रहेगा। जिसमें मरीज पर रोज 15 से 20 मिनट इलाज किया जाएगा। इस एक्यूप्रेशर की 6 दिन की रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपए एक बार लगेगी एवं चिकित्सा 6 दिन तक नि:शुल्क रहेगी।
उक्त शिविर के आयोजनकर्ता जैन मिलन समिति कोरबा के डॉक्टर प्रदीप जैन, डॉक्टर प्रिंस जैन, ओमप्रकाश जैन, मुकलेश जैन, मनीष जैन, प्रमोद जैन, दिनेश जैन, आशीष जैन, दीपांशु जैन एवं दीपेश जैन रहेंगे। उक्त समस्त जानकारी जैन मिलन समिति के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी दिनेश जैन ने दी।
