सीटू बालको यूनियन का सम्मेलन सम्पन्न

अध्यक्ष एस घोष और महासचिव अमित गुप्ता चुने गए
कोरबा। भारत अल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन, सीटू का द्विवार्षिक सम्मेलन सीटू कार्यालय बालको नगर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष कामरेड सुखेंदु घोष के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया,सम्मेलन में मुख्य उपस्थिति छत्तीसगढ़ सीटू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड एस एन बैनर्जी की रही। नये कमेटी के रूप में संघ का महासचिव का दायित्व कामरेड अमित गुप्ता को तथा अध्यक्ष के लिए कामरेड एस घोष व कोषाध्यक्ष के लिए कामरेड धीरज भोसले का नाम सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कामरेड एस. एन. बैनर्जी ने बताया कि कैसे सरकार के द्वारा चार लेबर कोर्ट बिल के माध्यम से मजदूरों के प्राप्त अधिकारों पर हमला किया गया है, जिससे आने वाले भविष्य में श्रमिकों का नेतृत्व करना तथा श्रमिकों को नौकरी कर पाना दोनों हीं बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।सम्मेलन में दो प्रस्ताव असंगठित मजदूरों की एकता को मजबूत करने का प्रस्ताव तथा लेबर कोर्ट बिल वापस लेने का प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कॉ जी डी महंत छतीसगढ़ सशक्त दिव्यांग संघ के महासचिव कॉ संतोष बंजारे, प्रदीप चंद्रा,वरिष्ठ कॉमरेड साथी कॉ आर. डी. चंद्रा व कॉ रमेश चंद्रा की उपस्थिति थी ,संगठन के अध्यक्ष कामरेड एस घोष ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की।
