कोरबा 19 दिसम्बर। एसईसीएल में चार श्रमिक संगठनों के द्वारा नए लेबर कानून का विरोध किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एसकेएमएस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद आंदोलन किए जाएंगे।

कोरबा एरिया एसकेएमएस के अध्यक्ष मनीष सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह व महामंत्री धर्मा राव ने कहा कि इकाईयों में बैठक लेकर सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कोयला कामगारों को जागरूक करें और कानून से होने वाले घाटे की बात को बताए। इस कानून से कोयला कामगारों का भला होने वाला नहीं है। बैठक में सभी इकाई के पदाधिकारी मौजूद थे। अब दीपका में भी विनोद यादव, जीत सिंह व अजय राठौर के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। गेवरा में भी महामंत्री दीपक उपाध्याय कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिशा निर्देश देंगे।

Spread the word