तलाईपल्ली माइनिंग प्रोजेक्ट में CISF की नई यूनिट का अधिष्ठापन

कोरबा 16 दिसम्बर। भारत की महत्वपूर्ण अवसंरचना सुरक्षा को और अधिक मजबूत करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रायगढ़ स्थित NTPC तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना में दिनांक 11/12/2025 को अपनी नई यूनिट का औपचारिक अधिष्ठापन किया।

यह CISF की 362वीं यूनिट है, जो तेजी से विकसित हो रही कैप्टिव कोयला खदान की सुरक्षा संभालेगी। पहले चरण में 265 स्वीकृत पदों में से 101 CISF कर्मियों की तैनाती की गई। यह तैनाती चरणबद्ध योजना के अंतर्गत की गई है।
कार्यक्रम के दौरान NTPC तलाईपल्ली के हेड ऑफ प्रोजेक्ट, श्री अखिलेश सिंह ने यूनिट की सुरक्षा चाबी CISF CS मुख्यालय भिलाई की इंस्पेक्टर जनरल, श्रीमती नीलिमा रानी सिंह को सौंपी। यह क्षण खदान की सुरक्षा जिम्मेदारी CISF को हस्तांतरित होने का प्रतीक था। इस अवसर पर श्री दया शंकर, DIG/CZ, CISF HQrs भिलाई, और श्रीमती पियाली शर्मा, DIG/CS, CISF HQrs भिलाई सहित NTPC के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
