आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के 8 विद्यार्थियों का प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ चयन

कोरबा। छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बॉयज) हेतु कोरबा के उरगा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 8 छात्रों का चयन हुआ है।
आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के उप-प्राचार्य श्री ए.के.सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए एसोसिएशन द्वारा राज्य के समस्त जिलों में इंटर स्कूल कंपटीशन के माध्यम से प्रतियोगीयों का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा में आयोजित इंटर स्कूल कंपटीशन में कोरबा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें स्पोर्ट शिक्षक सुनील कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में आर्यन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 8 छात्रों का चयन जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप (बॉयज) हेतु हुआ है। जूनियर खो खो चैंपियनशिप हेतु चयनित छात्रों का नाम निम्न है :
- आर्यन कुर्रे कक्षा – 11 वीं
- राहुल मैत्री कक्षा – 10 वीं
- भूपेंद्र सिंह कंवर – कक्षा 10 वीं
- अर्पित भोंसले – कक्षा 10 वीं
- जय महंत कक्षा – 10 वीं
- साहिल मैत्री कक्षा – 9 वीं
- निशांत तिवारी कक्षा – 9 वीं
- संगमवीर लहरे कक्षा – 8 वीं
श्री सिंह ने बताया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु इतनी बड़ी संख्या में स्कूल के छात्रों का चयन आर्यन पब्लिक स्कूल उरगा के लिए गर्व का क्षण है। साथ ही यह स्कूल की अपने विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके उत्कृष्ट सर्व समावेशी विकास करने के सामर्थ्य का स्पष्ट प्रमाण भी है। स्कूल के चेयरमैन विशाल अग्रवाल, डायरेक्टर स्मिता अग्रवाल, प्राचार्य भूपेन्द्र कुमार पाण्डेय समेत स्कूल के समस्त शिक्षकगणों ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्त चयनित छात्रों की सफलता व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।
