अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री.. वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल

रूमगरा हवाई पट्टी में जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक ने किया अभिवादन

कोरबा : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी थे। वे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के यहाँ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुँचे। 

रूमगरा हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, पूर्व महापौर जागेश लाम्बा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, डॉ. राजीव सिंह, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सी ई ओ दिनेश नाग, ऐप कलेक्टर पटेल सहित अन्य अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सभी अतिथि कार्यक्रम स्थल लोहड़ीया के लिए रवाना हो गए। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the word