एसआईआर प्रपत्र भरने में ना हो परेशानी, सहयोग जारी

कोरबा 29 नवम्बर। स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन कार्यक्रम भारत के निर्वाचन आयोग के द्वारा शुरू किया गया है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की पुष्टि और इसी के साथ उनकी पात्रता तय करना इसका उद्देश्य है। कोरबा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। बूथ लेवल अधिकारियों के द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराई गई है। इसकी प्रविष्टि करने में किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए, इसके लिए लोग भी सहयोग कर रहे हवन।

कोलांचल दीपिका और आसपास के क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अभिषेक सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में अपनी भागीदारी को सक्रिय रूप से बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से आंचल में ठंड का स्तर बढने के साथ समस्या तेज हुई है। इस पर भी अब यहां से जुड़े लोग अपने आसपास के क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं और उन्हें गणना प्रपत्र की त्रुटिरहित प्रविष्टि करने में सहयोग कर रही। अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी टीम में कई लोग शामिल हैं और दूसरे इलाके में भी लोगों को प्रेरित किया गया है कि वह अपने स्तर पर इस अभियान को चलते हुए स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के काम में सहयोग करें। याद रखना होगा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकार का तंत्र गहन पुनरीक्षण को गति देने में लगा हुआ है। हर हाल में निश्चित अवधि के अंदर प्रपत्र भरे जाने के साथ 4 दिसंबर तक जमा करें जाने हैं। लोगों की इस बारे में मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। अधिकांश लोगों ने राष्ट्र हित में अभियान को बेहतर और उपयोगी बताया है जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि यह सब उनकी परेशानी बढ़ाने का एक हिस्सा है।

Spread the word