September 10, 2026
News

अधिवक्ता विक्रम जायसवाल नहीं रहे, अंतिम यात्रा कल 28/11 को

कोरबा। जायसवाल (कलार) समाज के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री बजरंग प्रसाद जायसवाल कोरबा के ज्येष्ठ सुपुत्र विक्रम कुमार जायसवाल (अधिवक्ता) दर्री रोड़ कोरबा का देर रात्रि गुरुग्राम में इलाज के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज संध्या दिल्ली से कोरबा उनके निवास स्थान लाया जा रहा है। उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम कल दिनांक 28/11/2025, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम कोरबा में सम्पन्न किया जाएगा। अधिवक्ता विक्रम जायसवाल का निधन परिवार एवं समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। विक्रम घर के प्रमुख थे और वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है।