हरियाली के बीच जलधारा ने निखारा परसाखोला का लुक, बढ़े सैलानी

डीएमएफ से इसकी स्थिति हो सकती है बेहतर
कोरबा। ठंड के सीजन में बालकोनगर के नजदीक स्थित पिकनिम स्पॉट परसाखोला की छटा इस कदर निखर गई है कि लोगों ने विदेशों के स्पॉट को भुला दिया है। हरियाली के बीच विशाल जलधारा परसाखोला को एक खास लुक दे रही है।
प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों की पहुंच हो रही है जो वनभोज के साथ यहां प्रकृति को अलग-अलग दृष्टि से निहारने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सैलानियों की बढ़ती संख्या से इसकी पहचान दूरदराज तक हो रही है। कोरबा में काफी मजबूत स्थान रखने वाले डीएमएफ से यहां विकास करने की जरूरत है।
