गड्डे से बचने गलत दिशा से गुजर रहे लोग

कोरबा 06 अक्टूबर। कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत अंचल के गौमाता चौक सीतामणी के पास बदहाल हो चुकी है। गड्ढे से बचने वाहन गलत दिशा से निकल रहे हैं। बारिश का पानी भरने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

मानिकपुर खदान राखड़ परिवहन में लगे मालवाहक वाहनों की भी इसी सड़क से आवाजाही होती है। इस कारण गौमाता चौक के पास सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। इमलीडुग्गू चौक से लेकर भिलाईखुर्द मोड़ तक सड़क खराब है। गौमाता चौक सीतामणी से लगभग 200 मीटर आगे मुख्य सड़क बदहाल है। बारिश का पानी भरने के बाद गड्डे को पारकर आगे निकलना मुश्किल है। गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने से कई बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। गड्डों से बचने वाहन चालाक गलत दिशा से आवाजाही कर रहे हैं।

Spread the word