ग्राम पंचायत आमाखोखरा में सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन

जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल

कोरबा 31 अगस्त। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत आमाखोखरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत कोरबा अध्यक्ष विशेष रूप से इस अवसर पर शामिल हुईं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमाखोखरा के सरपंच प्रदीप सिंह, गंगा प्रसाद पटेल, नारायण सिंह, विष्णु यादव, विवेक मारकंडे, पंचगण अन्य उपस्थित रहे। सभी ने सामुदायिक भवन को ग्राम के लिए उपयोगी और विकास का अहम प्रतीक बताया।

Spread the word