मुआवजा की मांग को लेकर जीप के आगे लेट गईं महिलाएं

कोरबा । एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना के कुसमुंडा क्षेत्र के दायरे में आ रही कटघोरा ब्लॉक के खोडरी पंचायत अंतर्गत अपनी जमीन का हक व मुआवजा की मांग को लेकर स्थानीय महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। बताया जा रहा हैं की जब बातों और मिन्नतों से काम न बना तो वे अधिकारियो की जीप के आगे लेट गयी।
आंदोलन कर रही महिलाओं का आरोप लगाते हुए कहना है कि आदिवासी किसानों को बिना मुआवजा दिए बिना इनकी खेती, जमीन एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन बलपूर्वक कब्जा कर रही है। जिसका ग्रामीण आदिवासी महिलाएं विरोध कर रही हैं। यहां तक महिलाएं गाड़ी के सामने लेकर अपनी भूमि के लिए जान तक देने के तैयार हैं।
