उधारी चिप्स-कोल-ड्रिंक ली..डांटने पर छात्रा ने लगाई फांसी

कोरबा । कोरबा जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह कमरे में दुपट्टे से लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है रात को परिजनों ने स्कूल नहीं जाने पर छात्रा को फटकार लगाई थी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

दरअसल मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है। यहां परिजनों की डांट से दुखी होकर अदिति सोलंकी (16) ने फांसी लगा ली। वह गोढ़ी के जैन पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।अदिति के पिता अजय पाल सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। परिवार में तीन भाई-बहन थे, जिनमें अदिति सबसे छोटी थी।
परिजनों ने बताया कि 1 अगस्त की रात को अदिति और उसके परिजनों के बीच स्कूल नहीं जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। अदिति ने किसी दुकान से उधार में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लिए थे। इसे लेकर परिजनों ने अदिति को समझाइश दी थी।
