सड़क किनारे की होर्डिंग और बेहतरीन पार्किंग के लिए यातायात पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

कोरबा 22 जुलाई। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात डीएसपी डी.के. सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम ने कोरबा मुख्य मार्ग से इतवारी बाजार मार्ग पर अनाउंसमेंट करके चार पहियाध्दुपहिया वाहनों और दुकानों की होर्डिंग पर कार्रवाई की।

यातायात एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। निगम टीम ने पूर्व के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कई दुकानों पर चालानी कार्यवाही करने की बात कही।

यातायात डीएसपी डी.के. सिंह ने बताया कि जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक ने शहर के भीतर यातायात पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने के लिए कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग और होर्डिंग करने वाले व्यवसायियों पर भी कार्यवाही होगी और यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम आगे भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही जारी रखेगी। कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी श्री गोयल, अविनाश शुक्ला, यातायात निरीक्षक तेज सिंह यादव, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, दिलचंद खूंटे, अरुण और लीलाधर की अहम भूमिका रही।

Spread the word