छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आरोपी आबकारी अधिकारियों की देखिए लिस्ट

शराब घोटाले में आबकारी अफसर हुए न्यायालय में पेश
रायपुर। शनिवार 5 जुलाई को छत्तीसगढ़ में हुए 2100 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले के आरोपी आबकारी अधिकारी विशेष न्यायालय में पेश हुए। कांग्रेस शासन काल में नकली होलोग्राम से शराब बेचकर यह घोटाला किया गया था। जांच के दौरान ACB/EOW ने सभी आरोपी आबकारी अफसरों से लंबी पूछताछ की है।
बता दें कि आबकारी विभाग ने गत 18 अप्रैल को अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा था, जिसे विधि विभाग ने 20 मई को मंजूरी दे दी थी. विधि विभाग की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्ताक्षर का इंतजार था, जो अब मिल चुका है. मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी न्यायालय में पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कड़ी में आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ के चर्चित 2100 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। प्रवर्तन निदेशालय और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सभी संलिप्त आबकारी अधिकारियों
की जांच की है।
अधिकारियों को गिरफ्तारी का डर
सूत्रों के मुताबिक, आबकारी अधिकारी अपने- अपने अधिवक्ताओं के साथ शनिवार को कोर्ट में पेश हुए। विशेष रूप से, इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा है, क्योंकि ये सभी राजपत्रित अधिकारी हैं और वर्तमान में विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इस मामले में अंतिम फैसला विशेष न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।
इस मामले में आबकारी विभाग ने 18 अप्रैल को अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा था, जिसे 20 मई को मंजूरी मिल गई। इस मंजूरी के बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूरक चालान पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी कर 5 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि 2100 करोड़ रुपए से अधिक के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में मामले में कई बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं। ईओडब्ल्यू/एसीबी की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
ये अफसर हैं घोटाले के आरोपी –
1.- गरीबपाल दर्दी , 2– नोहर सिंह ठाकुर, 3- श्रीमती सोनल नेताम, 4.- अलेख राम सिदार, 5 – प्रकाश पाल, 6.- ए. के. सिंग, 7 आशीष कोसम, 8.- जे. आर. मण्डावी 9- राजेश जायसवाल, जी. एस.नुखटी
10- जे. आर. पैकरा 10. देवलाल वैद्य, 11 ए. के. अनंत, 12- वेदराम लहरे, 13-एल.एल. ध्रुव, 14- जनार्दन कोरव, 15- अनिमेष नेताम, 16 विजय सेन, 17अरविंद कुमार पाटले, 18 प्रमोद कुमार नेताम, 19 राम कृष्णा मिश्र, 20 विकास गोस्वामी, 21- इकबाल खान, 22- नितिन खंडुजा, 23 – नवीन प्रताप भिंग, 24- सौरभ बख्शी, 25- दिनकर वासनी, 26 मोहित कुमार जयसवाल, 27 श्रीमति नीलू नोतानी, 28 श्रीमति मंजू कसेर।
