कुसमुंडा में 8 साल के बच्चे की मौत, परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्यवाही में देरी का आरोप लगाकर किया विरोध

कोरबा 29 जून। पश्चिम कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में 21 जून को एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। 8 साल का बच्चा सूरज कुमार जगत अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां रहता था। वह सड़क में खेल रहा था, तभी एक स्पोर्ट्स बाइक के चालक ने वाहन चलाते हुए बच्चों को टक्कर मार फरार हो गया।

बच्चे को आदर्श नगर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सालय में कर्मचारियों की लापरवाही देखी गई। चिकित्सक को फोन करने के बाद भी डेढ़ घंटा बाद वे पहुंचे और बच्चे को न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां बच्चे की मौत हो गई।

इस मामले में आदर्श नगर कॉलोनी वासियों ने 8 दिन तक कार्यवाही नहीं होने पर कुसमुंडा थाने पहुंच कार्यवाही नहीं होने की बात थाना प्रभारी से की। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चों की मौत न्यू कोरबा अस्पताल में हुई है, जिसका अस्पताल द्वारा डायरी रामपुर में है, जो कुसमुंडा थाना नहीं आई है। डायरी के आधार पर अपराध कायम किया जाएगा। यह कहकर उन्होंने सभी को वापस लौटा दिया।

Spread the word