सिविल लाइन रामपुर थाना ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में दिखाई तत्परता-बालिका सकुशल बरामद

अपहरित 9 वर्षीय मासूम बच्ची को जंगल से सकुशल किया गया बरामद
कोरबा 22 जून। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 368ध्25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
रात्रि पहर के समय घटित हुई इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बालिका की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई। बालिका से आवश्यक पूछताछ की जा चुकी है और उसके बयान के आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही आगे बढ़ाई है।
फिलहाल संदेही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिससे क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता पर रखा है।
