कोरबा 16 जून। कोरबा के टी.पी. नगर क्षेत्र में कॉफी हाउस मार्ग के आसपास व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने सड़क तक होर्डिंग लगाने और सामान रखने के कारण यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी।

जिस पर संज्ञान लेते हुए एएसआई मनोज राठौर के साथ यातायात पुलिस और नगर निगम के इंजीनियर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने सख्त कार्यवाही की। इस दौरान सड़क पर रखे गए समान और होर्डिंग को हटवाया गया। बताया जा रहा हैं की नगर में अब अनवरत संयुक्त टीम अन्य अतिक्रमण को हटाने कार्यवाही करेगी।

Spread the word