भू-जल स्रोत बढ़ाने के लिए बनाये जाएंगे ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट, इसरो टीम ने किया स्थल निरीक्षण

कोरबा 11 जून। नगर निगम क्षेत्र में 10 स्थानों पर भू-जल स्त्रोत बढ़ाने के लिए ग्राउंडवाटर रिचार्ज पीट का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 50 लाख की राशि खर्च होगी।

इस हेतु इसरो और निगम की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। जिसमें यह देखा कि बारिश का पानी किस तरह जमीन के अंदर जाएगा। इसकी गहराई 280 फीट तक होगी। नगर निगम क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामो के 330 वर्ग किलोमीटर की भू-जल स्रोत की जांच की गई थी। इसरो और नेशनल रिमोट सोर्सिंग सेंटर की संयुक्त टीम ने सेटेलाइट के साथ ही मैन्युअल आधार पर जांच की। जिसमें पाया गया है कि शहर के साथ ही ग्राम की 48.41 हिस्से का भू-जल स्रोत भी सुरक्षित है। बाकी स्थानों पर भू-जल स्रोत काफी नीचे चला गया है। यही नहीं बारिश के समय भी 61 मीटर के नीचे भू-जल स्रोत मिला था।

खदान क्षेत्र में 100 मीटर से नीचे तक भू-जल स्तर गिर जाता है। इसी वजह से इसे रिचार्ज करने ही 10 स्थानों पर ग्राउंडवाटर रिचार्ज सिस्टम लगाया जाएगा। यह वाटर हार्वेस्टिंग से बड़ा बनेगा। इसके लिए ही इसरो हैदराबाद के साइंटिस्ट तुषार वानखेडे, निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह के साथ अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। सीएसईबी, घंटाघर, इंदिरा स्टेडियम परिसर पहुंचकर अफसरों ने इसकी जानकारी ली। शहर के भू-जल स्तर की इसरो की टीम लगातार मॉनीटरिंग भी करेगी।

Spread the word