गेवरा इंटक में बदलाव, देवमन्त अध्यक्ष, चंद्रा बने महामंत्री

श्रमिक हितों पर हमारी प्रतिबद्धताः गोपाल

कोरबा 09 जून। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक संगठन ने कोरबा जिले के कल फील्ड्स गेवरा क्षेत्र में अपनी कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव किया है। इसके अंतर्गत पहले महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे देवमन्त मिश्रा को अब अध्यक्ष बना दिया गया है जबकि जीवराखन चंद्र को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन क्षमता और स्थानीय स्तर पर कार्य विस्तार को देखते हुए संगठन की ओर से यह परिवर्तन किया गया।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के एसईसीएल केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि परिवर्तन के संबंध में सर्व संबंधितों को अवगत कराने के साथ आवश्यक सहयोग करने को कहा गया है। केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सभी क्षेत्रों में हम पूरी दमदारी से न केवल काम कर रहे हैं बल्कि श्रमिक हित को लेकर सक्रियता दिखा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में काम विकास की समीक्षा और आगे की रणनीति को लेकर भी हमारे पास ब्लूप्रिंट पहले से तैयार है और इसके हिसाब से योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कोल सेक्टर में आउटसोर्सिंग सहित दूसरे मुद्दों को लेकर आगामी जुलाई महीने में देश में अपनी हड़ताल की जानी है इसके लिए हमने अपना कमिटमेंट दोहराया है।

Spread the word